Monday, February 8, 2021

मन का तहखाना


उस फूल से चुरा के खुशबू
गुलाब से ले लिया रंग उधार
पत्तों पर ठहरी ओस की बूंद
रंगों को कर अंखियों में बंद
सारी....कीमती यादों को बांध गठरी में
सहेजा मन मंदिर में

बच्चों की खिलखिलाहट
बड़ों का आशीर्वाद
पति का प्यार
सभी समेट लिया आगोश में
सहेजा....सारे सपनों को
मन के बक्से में

जा कर दिल के तहखाने में
टटोल लेते है इन्हीं यादों को
जब भी मन उदास हो
खोल बक्सों को
जी लेते हैं....
वहीं सुखद पल फिर से

©Deeप्ती


No comments:

Post a Comment