Friday, November 22, 2019

नयी सुबह

पुष्कर २०१५ 



एक अंत तो एक शुरुवात 
जैसे हों दिन और रात 
एक ही सिक्के के दो पहलु 

यादों से आस तक का सफर 
पल में तय कर लेता है 
तजुर्बे और विश्वास 
की तर्ज़ पर 
नए सपने संजो लेता है 

टूटे वादों को निभाने की 
कसम खाता है 
और जो छूट जाता है 
उसपर आँसू नहीं बहाता 
नयी राह से नयी दिशा पकड़ 
आगे बढ़ता जाता है। 

सच्ची सीख देता है हमको 
ये विचित्र और अद्भुत 
दिसंबर से जनवरी तक 
का यह छोटा सा सफर
जीवन और मृत्यु भी तो 
यही है बस 
दिसम्बर से जनवरी के एक पल का सफर।  
~ २२/११/२०१९~ 

©Copyright Deeप्ती

No comments:

Post a Comment